Sunday, June 6, 2010

अर्चना प्रकाश के भजन-गणपति

छोटे से गणपति सब देवन पर भारी,
गणपति बाप्पा की महिमा न्यारी
छोटे से गजानन की मूषक सवारी ,
सवारी देख गौरा हुई बलिहारी
बाल गणेशा का मुकुट बरा भारी,
मुकुट की आभा निहारे त्रिपुरारी .
छोटे से गणपति सब देवन पर भारी,
गणपति बाप्पा की महिमा न्यारी
विध्न विनाशक का फरसा बड़ा भारी ,
फरसा लखि लखि सब गण वारी
छोटे से गजानन की सूंड निराली ,
वक्रतुण्ड पकडे केले की डाली
छोटे से गणपति सब देवन पर भारी,
गणपति बाप्पा की महिमा न्यारी
गणपति का भोग लगे मोदक की थाली ,
मोदक बनाये रिद्धि सिद्धि कृताली
भक्तों का क्लेश काटें एक्दंतधारी ,
अर्चन व्रत सफल करें मंगलकारी
छोटे से गणपति सब देवन पर भारी,
गणपति बाप्पा की महिमा न्यारी
Archana Prakash
002, Royale Block, Eldeco Green Apartments,
Gomti Nagar , Lucknow, U.P. INDIA
Mobile No.- 9415911001, 9450264638

No comments:

Post a Comment