Wednesday, August 28, 2013

      बाजत बधाई नन्द  के अंगना 

 बाजत बधाई नन्द  के अंगना ,
खुशियाँ छाई लखि लखि ललना ।
ग्वाल बाल झूमें निहारें कृषना ,
गाँव गोप मिलि नाचैं ग्वालिना ।
         यशुदा हर्षें मुख चुमि ललना ,
         पुलकित मैया ज्यों चंचल हिरना ।
         नन्द बाबा उठावें अंक किशना ,
         विहसति कान्हा संग विहसे विधना ।
द्वारन सज गई ललित अल्पना ,
सकल देव इष्ट भयों गोकुल गमना ।
ऋषि मुनि धाये दरसन कृषना ,
अर्चना लेट बलैया यशुदा भावना ।

No comments:

Post a Comment