Tuesday, August 27, 2013

      जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया 

जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया बाजे बधैया ,
नाचे थिरके ब्रज में लोग लुगैया । 
     पालना झुलावें गावें यशुमति मैया ,
     चवर डुलावे पवन लेवें बलैयां । 
चमचम चमकैं आरती करें बिजुरिया ,
नन्द के कनिया में किलकें  कन्हैया । 
      हरषि नन्द बाबा लुटावें मोहरें रुपैया ,
      यशुमति निछावर करें हीरे मोती सवैया । 
कान्हा का मुख चूमें यशुदा सखियाँ ,
मन अर्चना का झूमें गावें ता - ता थैया । 

No comments:

Post a Comment