Wednesday, September 22, 2010

अर्चना प्रकाश के भजन

राम
जग में सुख देता इक नाम
सबसे प्यारा राम का नाम |
महल अटारी त्रिया प्यारी,
इनको तजो तो मिलते राम. |
कहीं शिला पर करते विश्राम,
कंटक पथ पर चलते राम |
सबसे प्यारा राम का नाम |

राम के संग सीता ही नारी,
राम से भी सीता है भारी |
कंटक पथ अरु शिला ही शैया ,
पति के संग यही सुख छैया |
कष्टों को कष्ट न कहते राम |

सबसे प्यारा राम का नाम |
मानव मन संघर्ष का नाम,
अपनों के लिए ही मिटते राम |
सबको अपना कहते राम,
जितनी गहन चेतना मन की,
उतने व्यापक होते राम |
सबसे प्यारा राम का नाम |

साधु जानो के रक्छक राम,
दुष्टों के उद्धारक राम |
राम नाम की शक्ति आपार,
नारी को सबल बनाते राम
जग में सुख़ देता इक नाम |
सबसे प्यारा राम का नाम |

Book: Archan Karun Tumhara

Archana Prakash,002 Royal
Block, Eldeco Green
Appartment, Gomti Nagar,
Lucknow


Mobile; 9450264638

No comments:

Post a Comment